नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश पुलिस ने भैरव मंदिर लक्ष्मण झूला रोड के पास चेकिंग के दौरान ई रिक्शा में सवार दो लोगो को रुकने का इशारा किया जिस पर वे वँहा से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने 4 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र सुखबीर सिंह व जोगेंद्र कुमार पुत्र रोशन कुमार निवासी जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर ई रिक्शा को सीज कर दिया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









