जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 108 शिकायत प्रात हुई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, रास्ता बंद किए जाने, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने, खतौनी में नाम संशोधन करवाने,आर्थिक सहायता दिलाने, सड़क से अतिक्रमण हटाने, आपसी विवाद, कब्रिस्तान हेतु भूमि दिलाने, शिक्षा, नगरनिगम, एमडीडीए से संबन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायकतों का समय से निस्तारण करने तथा जिन शिकायतों पर जांच समय लग रहा है के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को सूचित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया । जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









