देहरादून। राजपुर रोड पर हुई सडक दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए जिसमें से उपचार के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गत रात्रि कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित एक होटल के सामने एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर डालनवाला पुलिस तत्काल मौके पर पंहुची तथा दुर्घटना में घायल 4 व्यक्तियो जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला देहरादून, शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी- 6बी, गणेश विहार, अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कालोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी- शान्ति विहार, गोविन्द गढ़, देहरादून व इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 2 युवको शिवा राणा तथा कुशराग चौधरी की मृत्यु हो गयी है। मृतकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था तथा कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था, जो कुछ समय पूर्व ही देहरादून वापस आया था। सभी युवक रात्रि में मसूरी से वापस देहरादून आ रहे थे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









