देहरादून । थाना क्लेमेन्टाउन क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने वहां से लाखों रुपए की नगदी व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी युद्धवीर सिंह तोमर 07 दिसंबर को परिवार सहित अपनी बेटी के पास गुडगाँव गया थे। रविवार को जब वह घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ पाया एवं अन्दर के कमरों की अलमारियों के ताले दरवाजें व लाकर टूटे हुये मिले तथा घर का समस्त सामान अस्त-वस्त मिला। जाँच करने पर पता चला कि अलमारियों के लाकरों में रक्खी हुई लगभग 4 लाख 33 हजार की धनराशि गायब थी। इसके अतिरिक्त अन्य कीमती सामान (गिफ्ट व चांदी के सिक्के आदि) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रू0 1.5 लाख भी गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर मौका मुआयाना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








