देहरादून। मसूरी से देहरादून आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी बालकिशन शर्मा अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। यहां उन्होंने किराये पर दो स्कूटी ली और घूमने निकल गए। बताया गया है कि एक स्कूटी पर बालकिशन शर्मा और उनकी पत्नी वीनू शर्मा सवार थे, जबकि दूसरी स्कूटी पर उनका बेटा दीपांशु और बेटी गीतिका थे। पुलिस के अनुसार, जायसवाल एस्टेट के समीप परिवहन निगम की बस ने बालकिशन शर्मा की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे की दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









