देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक कर अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण करने तथा पर्यटक स्थलों पर वाहनों की पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए डोरमिट्री की व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अधिक सड़क दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता की जानकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्य तथा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा यातायात प्रबंधन हेतु लगाए गए कैमरे के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










