देहरादून। गौमांस तस्करी की सूचना मिलने पर हिन्दू जागरण मंच व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आशारोड़ी पर दो वाहनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन एक वाहन भाग निकला जबकि दूसरा वाहन हिन्दू संगठनों द्वारा पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के हिन्दू जागरण मंच व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि सहारनपुर की ओर से कुछ वाहनों में देहरादून में प्रतिबंधित गौंमास की सप्लाई होने वाली है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर हिन्दू संगठनों द्वारा वाहनों की तलाशी ली गयी। इस दौरान एक वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। जबकि दूसरे वाहन को हिन्दू संगठनों द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। हालांकि इस दौरान पकड़े गये वाहन का चालक व परिचालक फरार हो गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें काफी मात्रा में मांस बरामद किया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त वाहन को कब्जे में लेकर वाहन में रखा मांस जांच के लिए भिजवा दिया है। वहीं मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









