देहरादून। प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल का व्यापार करने वाले शातिर नशा तस्कर को डोईवाला पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस डोईवाला पुलिस को मुखबिर से क्षेत्र में नशीले कैप्सूल की खेप आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर कारवाई करते एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बालकुआंरी मार्ग लालतप्पड में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक अल्टो कार सं0-UK17K9455 को रुकने का इशारा किया गया जिस पर कार चालक द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने कार को पकड़ लिया। कार की चेकिंग करने पर उसमे से 3200 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। जिस पर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शाहनजर पुत्र शराफत हुसैन निवासी सुल्तानपुर अदमपुर तहसील लक्सर जिला हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कनखल स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां ख़रीद कर लाता था और शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों तथा मज़दूरों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









