देहरादून। पुलिस ने दूसरे छात्र के स्थान पर नीट परीक्षा दे रहे एक एमबीबीएस के छात्र को गिरफ्तार किया है। रविवार को श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड देहरादून मे एमबीबीएस (नीट) की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिती ली गई तो एक परीक्षार्थी के बायोमैट्रिक से मिलान न होने पर जांच के दौरान उक्त व्यक्ति का किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित होना ज्ञात होने पर पकड़ में आया। जिसकी सूचना वादी अरूण सक्सेना परीक्षा नियंत्रक एसजीआरआर स्कूल राजारोड द्वारा कोतवाली नगर पर दी गई। जिस पर कोतवाली आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी देव प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्रा0 गिरधर घोरा, पो0 चितलनाना, जिला संचोर, राजस्थान द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में राजकीय मेडीकल कॉलेज पाली में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है तथा वर्ष 2022 में उसके द्वारा नीट की परीक्षा पास की गई थी। सितम्बर 2022 में उत्तराखण्ड घूमने के दौरान उसकी मुलाकात रूद्रपुर निवासी मयंक गौतम से हुई, जिससे बातचीत के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि वह नीट की परीक्षा पास करना चाहता था, पर पढाई में कमजोर होने के कारण वह उसमें असफल रहा। इसके पश्चात आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मयंक गौतम के सम्पर्क में रहा। मयंक गौतम द्वारा आरोपी को उसके स्थान पर नीट की परीक्षा पास करने की एवज में 2 लाख रू0 देने का प्रलोभन दिया गया। चूंकि अभियुक्त की एक युवती से दोस्ती थी तथा पढाई के खर्चो के साथ-साथ उसके खर्चे वहन करने में उसे काफी कठिनाई हो रही थी, इसलिये अभियुक्त द्वारा प्रलोभन में आकर उक्त ऑफर को स्वीकार कर लिया। योजना के अनुसार आरोपी द्वारा अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को फेसबुक के माध्यम से मयंक गौतम को भेजा, जिसे मयंक गौतम द्वारा अपने परीक्षा फार्म में लगाया गया तथा अभियुक्त को नीट की परीक्षा का परीक्षा केन्द्र गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड में होने की जानकारी दी। 5 मई को आरोपी उसे भेजे गये प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने पहुंचा पर बायोमैट्रिक मशीन से आरोपी के फिंगर प्रिंट का मयंक गौतम के आधार कार्ड से मिलान न होने पर पकड में आ गया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










