देहरादून। निर्माणाधीन मकान से बिजली के तारों की चोरी करने वाला शातिर चोर को बसंत बिहार पुलिस को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बसंत बिहार क्षेत्र के अंतर्गत द्रोणपुरी निवासी ललित मोहन जोशी ने पुलिस को उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार के बंडल चोरी होने की सूचना दी। जाँच में लगी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के लोगो से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए आने जाने वाले मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों का हुलिया प्राप्त किया गया। जिसके सम्बन्ध में ठोस सुरागरसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से गत रात्रि टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त रघुवर गुप्ता को चैकिंग के दौरान चोरी किये गये तार के 06 बंडलों सहित हरबंसवाला चाय बगान के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त मूल रूप से गोरखपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










