देहरादून। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर हुई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन की अगुवाई में रविवार को स्थानीय परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में संगठन के पधादिकारियो ने कहा कि महाराष्ट्र में रामगिरि महाराज नामक व्यक्ति ने खुदा के रसूल पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश है। नबी की शान में गुस्ताखी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुस्लिम अपनी जान दे देंगे लेकिन नबी का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के विरोध के बावजूद महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक महाराज पर कोई कार्रवाई नही की है। इससे पता चलता है कि सरकार ऐसे लोगों को परोक्ष रूप से मदद कर रही है। कहा कि मुस्लिम समाज आंदोलन को ओर तेज करेगा। खुदा के रसूल पर गलत बयानबाजी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में दिल्ली में इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। सभा के पश्चात संगठन के कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से डीएम कार्यालय तक रैली निकाल अपना विरोध प्रकट किया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









