Elvish yadav : एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

0
107

Elvish yadav : गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विस यादव के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी को फरीदाबाद अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद बीपीटीपी थाना इलाके से काबू किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है।

Delhi Schools Bomb Threat : राजधानी में लगातार पांचवें दिन मिली बम की धमकी

यह था मामला

गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव (Elvish yadav) के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए थे। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया था। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी थी।

मास्टर राम अवतार ने बताया था कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थीं। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।

घर पर लगे CCTV में कैद हुए बदमाश

एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

Heavy Rain : आज उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

LEAVE A REPLY