Shikhar Dhawan : गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में शिखर धवन को ईडी ने किया तलब

0
95

Shikhar Dhawan :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को एक कथित अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए आज तलब किया है। यह मामला वनएक्सबेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धवन ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं।

Punjab Floods : पंजाब में बाढ़ की चपेट में 1400 से अधिक गांव…दो दिन भारी बारिश

मामला क्या है?

ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाया जा सके।

रैना से भी हो चुकी पूछताछ

इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इसी मामले में दिल्ली में सवाल-जवाब किए गए थे। इसके अलावा, कुछ अन्य कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ चुके हैं।

करोड़ों की ठगी का आरोप

ईडी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ईडी के रडार पर और कौन?

शिखर धवन पर अब तक किसी ठोस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईडी की पूछताछ से साफ है कि एजेंसी इस मामले में गहराई से जांच करना चाहती है। आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

Delhi Flood : दिल्ली के सिविल लाइंस में बाढ़… 208 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

LEAVE A REPLY