Nepal Violence : उत्तराखंड में नेपाल से सटे तीनों जिलों में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई

0
80

Nepal Violence :  नेपाल हिंसा को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। यहां पर आने-जाने वाले रास्तों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय इन तीनों जिलों से लगातार अपडेट ले रहा है।

Save Himalaya Campaign-2025 : कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया

आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि नेपाल हिंसा (Nepal Violence) को देखते हुए इंटेलीजेंस सक्रिय है। इंटेलीजेंस के इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। पूरे प्रदेश में ही सतर्कता बरती जा रही है मगर सीमावर्ती जनपदों में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। नेपाल हिंसा से संबंधित भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट करने वाले को भी चिह्नित किया जा रहा है।

इसके लिए मुख्यालय और जिला स्तर की सोशल मीडिया निगरानी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में स्थानीय पुलिस को लगाकर सीमा सशस्त्र बल के संपर्क में रहने को कहा गया है।

वहां पर किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए सभी को सतर्क कर दिया गया है। बॉर्डर चौकियों पर भी पुलिस और जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल को तैनात करने को कहा गया है।

Gold Price : सोने की कीमत ने रचा इतिहास; 1.10 लाख रुपये का आंकड़ा किया पार

LEAVE A REPLY