देहरादून। करोड़ की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देने के आरोपी को दून पुलिस ने गिरफतार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी थाना क्षेत्रान्तर्गत कुछ लोगों द्वारा एक निजी फाइनेंस कम्पनी खोलकर उसमें जमाकर्ताओं को अधिक रुपये का ब्याज मिलने तथा भारी मुनाफे का लालच देकर करोडो रुपये की धोखाधडी करने का मामला प्रकाष में आया जिस पर एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनकर नेहरू थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि कम्पनी का फाउण्डर मेंबर जगमोहन सिंह चैहान तथा कम्पनी की डायरेक्टर नीलम चैहान पत्नी जगमोहन सिंह चैहान निवासी सरस्वती विहार थाना नेहरू कोलानी देहरादून के निवासी हैं। कम्पनी का पैसों का सारा लेन देन जगमोहन सिंह चैहान कम्पनी के उक्त कार्यालय में बैठकर आपरेट करता है तथा लोगों के साथ ठगी एवं धोखाधड़ी के उद्देश्य से लोगों को अधिक ब्याज का लालच एंव झांसा देकर कम्पनी में खाता खोलने एवं निवेश करने हेतु अपने जाल में फंसाता है। जिनकी लोकलुभावन योजनाओं के झासें में आकर लोगों ने फाइनेंस कम्पनी में अपनी आरडी, एफडी तथा डीडीएस के खाते खोले। घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंपनी से संबंधित सभी बैंक खातों को सीज कराया गया तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को अभियुक्त जगमोहन सिह चैहान पुत्र स्व0 श्रीचन्द चैहान को थाना रोड नेहरु कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जगमोहन चैहान द्वारा भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी कर अपनी माइक्रो फाईनेंस इंडिया एसोसिएशन कम्पनी में करोडों का निवेष कराया गया था।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










