देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान में आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली में हिस्सा लिया। इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि देश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार जनता के विश्वास के साथ छल कर रही है। वोटों की हेराफेरी और चुनावी मशीनरी के दुरुपयोग के माध्यम से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों से लेकर विधानसभा तक इस लड़ाई को लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता का हर वोट पवित्र है और उसकी रक्षा करना हर लोकतांत्रिक सरकार का पहला कर्तव्य है। लेकिन जब सत्ता अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटने लगे, तो आवाज उठाना जरूरी हो जाता है। उन्होने दावा किया कि वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता हिस्सा लेकर अपने हस्ताक्षर के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और लोकतंत्र की चोरी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









