देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, BLA की नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। CEO ने निर्देश दिए कि DM, ERO और BLO मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर एक Help Desk का गठन किया जाए ताकि जो लोग उत्तराखण्ड की 2003 मतदाता सूची में अपनी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें मदद मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, उनसे BLO व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर उन्हें चिह्नित करें। उन्होंने कहा कि इस पूरी तैयारी का उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को SIR के समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। CEO ने सभी मतदान केंद्रों में Booth Awareness Group (BAG) का गठन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी जनपदों के DM वर्चुअल रुप से शामिल रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









