उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के अंतर्गत गाँव सटटा में दिनांक 29 दिसंबर को हुई अग्निकांड की घटना के प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा किट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए। इस दौरान प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है और किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होने दी जाएगी।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









