धामी कैबिनेट : सुबोध उनियाल का बढ़ा कद

0
30

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव स्वास्थ्य विभाग को लेकर हुआ है।

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कद सरकार में और बढ़ गया है। अब उनके पास वन विभाग के साथ-साथ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

धन सिंह रावत के पास अब ‘शिक्षा’ का जिम्मा

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग वापस ले लिया गया है। हालांकि, उनके पास शिक्षा और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभाग बने रहेंगे। धन सिंह रावत के पास अब विभाग: विद्यालय शिक्षा (बेसिक एवं माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और सहकारिता।

इसके अतिरिक्त हाल ही में बने पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को भी नए विभाग आवंटित कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY