एम्स में छठी मंजिल की छत पर चढ़ा मरीज

0
34

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) ऋषिकेश में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मनोरोगी एम्स की छठी मंजिल की छत पर चढ गया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों समेत सुरक्षा कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। यह व्यक्ति छत से कूदने का प्रयास कर रहा था, इस बीच नीचे से ही सुरक्षा कर्मियों ने इस व्यक्ति से बातचीत की और उसे सभी ने नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया।

इस व्यक्ति को बातों में उलझाए रखा और उधर एक अन्य मरीज का तीमारदार बिना आहट किये छत पर पहंच गया और उसने इस व्यक्ति को पीछे खींचकर किसी तरह से रोक लिया। इस बीच दो सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति मनोरोगी बताया गया है। जिसको उसका एक रिश्तेदार यहां इलाज के लिए लाया था।

यह रिश्तेदार जब ओपीडी का पर्चा बनाने गया, तो शौच जाने के बहाने यह मैरिज छत पर चढ गया।

LEAVE A REPLY