देहरादून। आबकारी विभाग द्वारा नकली शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल को पटेलनगर क्षेत्रांर्तगत स्थित एक मकान में नकली शराब बनाने की सूचना मुखबिर से मिली। सूचना पर कारवाई करते हुए टीम ने आईएसबीटी के पास एक मकान में छापा मारा। मौके से टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए 44 पेटी देशी शराब, 1200 ढक्कन देशी शराब के एवं नकली होलोग्राम (3437) बरामद किये। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम विकास कर्णवाल निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मकान में बनाई जा रही नकली शराब जनपद के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई होनी थी। जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया कि लगातार टीमों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










