देहरादून। शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगा जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व रानीपोखरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दी। सूचना पर तुरंत करवाई करते हुए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली। जाँच में पुलिस को गुमशुदा बालिका के डोईवाला छेत्र में होने की सूचना मिली। जिस पर रानीपोखरी पुलिस ने भनियावाला फ्लाईओवर के पास से नाबालिका को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान राहुल खत्री पुत्र रमेश हाल निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त नाबालिक लड़की को शादी करने के बहाने लेकर गया था जहा उसके द्वारा जबरन नाबालिका से दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










