देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक स्कूल में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात मोथरोवाला स्थित मोनाल इंटरनेशनल स्कूल में चोरों ने धावा बोलते हुए वहा रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में शालिनी रावत की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जाँच में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान जाँच में पुलिस को दो लोग संदिग्ध मिले जिन्हे पुलिस ने आज दून यूनिवर्सिटी रोड सिवार प्लांट के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानी पर चोरी हुआ अधिकांश माल बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र रामदुलारे व सरवन पुत्र सुखदेव निवासी मोथरोवाला के रूप में हुई।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









