देहरादून। शासन ने पांच आईपीएस व पांच पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। आज यहां शासन से जारी आदेश के अनुसार देवेन्द्र पींचा को पुलिस अधीक्षक चम्पावत से एसएसपी अल्मोडा का कार्यभार सौंपा है। इसके अतिरिक्ति सुखबीर सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, रामचंद्र राजगुरू को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा से सेनानायक, आईआरबी—प्रथम बैलपडाव रामनगर नैनीताल, अजय गणपति कुम्भार को पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक चम्पावत व कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून से पुलिस अधीक्षक, अपराधा एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय का कार्यभार सौपा है। प्रान्तीय पुलिस सेवा के सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, लोकजीत सिंह को खण्डाधिकारी खण्ड देहरादून सीबीसीआईडी उत्तराखण्ड से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार, मनोज कुमार ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से खण्डाधिकारी खण्ड, देहरादून सीबीसीआईडी का कार्यभार सौपा हैं तथा सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिये।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









