सिपाही ने की अधिकारी से बदसलूकी

0
331
 dipr

देहरादून। राजधानी की पुलिस रिजर्व लाइन में आज साल के पहली शुक्रवार की परेड में बिगुल बजाने वाले सिपाही ने ऐसा कांड कर दिया जो पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बन गया है। आज परेड के दौरान रिजर्व पुलिस का बिगुलर बजाने वाला सिपाही परेड के दौरान ही अपने (आर.आई.) रिजर्व इंस्पेक्टर जगदीश पंत से उलझ गया और उनसे धक्का मुक्की करने लगा। बताया जा रहा है कि आज परेड के दौरान बिगुल्लर समय से पहले ही परेड समाप्ति का बिगुल बजाने आ गया था जिसके उपरांत आर.आई. जगदीश पंत द्वारा उसे टोका गया। इस पर बिगुल्लर बिफर गया और वह आर.आई. पंत से उलझ पड़ा और धक्का मुक्की करने लगा। जिस पर कई पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिगुल्लर को काबू में किया और उसको शांत करवाया। विभागीय सूंत्रों का कहना है कि उक्त बिगुल बजाने वाला सिपाही पूर्व में नशे का आदि था व कुछ साल पहले वह नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती था। नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आने के बाद जब से उसने ड्यूटी पुनः ज्वाइन की थी तबसे अब तक कई बार उसे इस प्रकार के मानसिक दौरे आए हैं।

LEAVE A REPLY