Ahmedabad Plane Crash News : सिविल अस्पताल में घायलों से PM मोदी ने की मुलाकात

0
121

Ahmedabad Plane Crash News :  गुजरात में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था। इस विमान हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।

Israel Iran tension : इजरायल ने ईरान पर किया हमला, हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत 

विमान ने अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हो गया।

सिविल अस्पातल पहुंचे पीएम मोदी

घटनास्थल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी सिविल अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

अहमदाबाद हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर पहुंचे। वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी अहमदाबाद हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर पहुंचे।

एअर इंडिया के एमडी ने किया घटना स्थल का दौरा

एअर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। गुरुवार को विमान दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी।

मृतकों के परिजन बोले- घटना की विस्तृत जांच हो

AI-171 विमान दुर्घटना पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “इस घटना के बारे में विस्तृत जांच होनी चाहिए। क्या जीवन का कोई मूल्य नहीं है?? कार्रवाई करना एयर इंडिया की जिम्मेदारी है।”

दुर्घटना स्थल से 204 शव बरामद

अहमदाबाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटों बाद, शहर के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने कहा कि दुर्घटना स्थल से 204 शव बरामद किए गए हैं।

जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये देगा टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप ने एलान किया है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बता दें कि एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई है।

सिविल अस्पताल में 50 घायलों का चल रहा इलाज (Ahmedabad Plane Crash News)

स्वास्थ्य प्रमुख सचिव श्री धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है।

सिविल अस्पताल में 50 घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी मरीज स्थिर हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है। मृतक के करीबी रिश्तेदार (माता-पिता या बच्चे) डीएनए सैंपल दे सकेंगे।

विमान में तीन नामी गिरामी शख्स थे मौजूद

इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के अलावा कार्गो मोटर्स के मुखिया प्रमुख नंदा और लुबी के निदेशक सुभाष अमीन भी मौजूद थे।

 20 ट्रेनी डॉक्टरों की भी मौत की आशंका

अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ होते ही बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में 20 ट्रेनी डॉक्टरों की भी मौत हो गई है।

हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

विमान हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि विमान में 242 लोग सवार थे।

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

 

LEAVE A REPLY