India US trade tariffs : US ने टैरिफ वॉर के बीच भारत से जोड़ा रूस-यूक्रेन युद्ध का कनेक्शन

0
8328

नई दिल्ली। India US trade tariffs  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का तगड़ा झटका देने के कुछ घंटों बाद उनके व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस-यूक्रेन जंग को “मोदी का जंग” बता दिया।

Delhi Crime : न्यू अशोक नगर में स्पेशल सेल ने लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश पकड़े

नवारो का दावा है कि भारत का रूस से सस्ता तेल खरीदना ही मॉस्को की सैन्य आक्रामकता को हवा दे रहा है। उन्होंने भारत पर दबाव डालते हुए कहा कि अगर नई दिल्ली रूस से तेल खरीदना बंद कर दे, तो अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ में 25 फीसदी की कटौती कर सकता है।

नवारो ने ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह मोदी का जंग है, क्योंकि अमन का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है।”

उनका इशारा भारत के रूस से तेल खरीदने की तरफ था, जिसके बदले मॉस्को को पैसा मिलता है और वह अपनी जंग में इस पैसे को झोंकता है।

भारत का कहना है कि वह सस्ता तेल खरीदकर अपनी जनता को महंगाई से बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अमेरिका इसे रूस की मदद के तौर पर देखता है।

ट्रंप का टैरिफ बम

ट्रंप ने बुधवार को भारत के सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया, जो इस महीने की शुरुआत में लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ से दोगुना है। यह टैरिफ भारत के 55 फीसदी से ज्यादा सामानों पर लागू होगा, जो अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं।

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है और इस टैरिफ से टेक्सटाइल और ज्वैलरी जैसे श्रम-प्रधान उद्योगों को भारी नुकसान होगा। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयों जैसे कुछ जरूरी सामानों को फिलहाल छूट दी गई है।

नवारो ने दावा किया कि भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, “भारत के ऊंचे टैरिफ की वजह से अमेरिका में नौकरियां, फैक्ट्रियां और आमदनी कम हो रही है। इसके साथ ही, अमेरिकी टैक्सपेयर्स को यूक्रेन की मदद के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, क्योंकि भारत रूस की जंग को पैसे दे रहा है।”

 

PITHORAGARH : सीएम धामी पिथौरागढ़ दौरे के दौरान आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

LEAVE A REPLY