हरिद्वार के सुभाष घाट पर अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को परेशानी

0
248
 dipr

हरिद्वार में हरकी पैड़ी के निकट सुभाष घाट वह महत्वपूर्ण व खुला स्थल है जहां तीर्थयात्री श्रृद्धालु व पर्यटक बैठकर गंगा की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं लेकिन इस घाट पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था दिखाई नहीं देती। सारे घाट पर भिखारियों का कब्जा रहता है। अतिक्रमण और बेतरतीबी से खड़े वाहनों के बीच से श्रृद्धालुओं का निकलना मुश्किल रहता है। लंगरों के आगे लगी भिखारियों की लंबी लंबी कतारों के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। प्लेटफार्म टूटे पड़े हैं और डस्ट बिनों में दिनभर कूड़ा भरा रहता है।जिसे निगम रात में उठवाता है। जिसके कारण श्रृद्धालु नाक पर रुमाल रखकर इस सुंदर घाट से निकलते हैं।

 

Reported By: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY