Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में श्रमिकों को भेजे जरूरी कपड़े व दवाई, माइक्रोफोन से की बात

0
461
 dipr

उत्तरकाशी में टनल हादसा

दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज 11वां दिन है।

श्रमिकों से माइक्रोफोन से की बात
मजदूरों से बात करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने ऑडियो कम्युनिकेशन शुरू किया है। भीतर माइक्रोफोन और स्पीकर भेज दिया गया है।

श्रमिकों को भेजे जरूरी कपड़े व दवाई
सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि कुछ मजदूरों को पेट में खराबी व दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए दवाई भेजी गई है। साथ ही मजदूरों को कुछ जरूरी कपड़े, ब्रश, पेस्ट भी भेजे गए हैं।

श्रमिकों से दोबारा की गई बात- माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर
माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा कि अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। सुबह टेलिस्कोपिक कैमरा के माध्यम से उन्हें देखा गया और बात की गई। भोजन सामग्री भेजी गई है। जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी।

LEAVE A REPLY