कोहरे के चलते चार ट्रेनें की जाएंगी रद्द

0
546
 dipr

कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से जहां एक ओर ट्रेनें लेट हो रही हैं, कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं। मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। मुरादाबाद डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक और योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी चार दिसंबर से 26 फरवरी और जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेंगी।

LEAVE A REPLY