देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में पुलिस ने वांछित चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम ने मुखबिर के माध्यम से प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर डकैती की योजना में शामिल आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत पुत्र राम प्रसाद पासवान निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 19 वर्ष को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। चंदन उर्फ सुजीत ने ही डकैती की घटना के लिए प्रिंस व अन्य आरोपियों को घटना में प्रयुक्त वाहन उपलब्ध कराए गए थे। डकैती प्रकरण में पूर्व गिरफ्तार आरोपी अकबर से पूछताछ में चंदन उर्फ सुजीत का नाम प्रकाश में आया था। पूछताछ में चन्दन ने बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया तथा उसके लिए एक कार तथा दो मोटरसाइकिलो की व्यवस्था करने को कहा था, जिस पर चन्दन ने अपने परिचित अकबर को गाड़ियों की व्यवस्था करने को कहा था। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से अर्टिगा कार तथा हरियाणा से 2 अपाचे मोटरसाइकिलो को चोरी किया था। एक मोटरसाइकिल को आरोपी चंदन ने अकबर के माध्यम से 31 अक्टूबर को सहारनपुर में राहुल और अविनाश को, अर्टिगा कार को 6 नवंबर को बिजनौर में विक्रम उर्फ पायलट को तथा एक अन्य मोटरसाइकिल को खुद चंदन ने अकबर के साथ जाकर 7 नवंबर को आईएसबीटी में प्रिंस व अभिषेक को दी थी। आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व माह सितंबर में वह भी प्रिंस, अखिलेश उर्फ अभिषेक तथा उनके अन्य साथियों के साथ करीब 10 दिनों तक सेलाकुई में किराए के कमरे में रहा था। कप्तान ने बताया की आरोपी चंदन आज अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए देहरादून आया था।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










