देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त जल संस्थान, आपसी विवाद, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, आय प्रमाण पत्र बनवाने, शिक्षा, एमडीडीए,पीएमजीएसवाई, लद्यु सिंचाई, विद्युत आदि शिकायतेें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में एक प्रकरण हरिद्वार से सम्बन्धित प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण करने का अनुरोध किया। जनसुनवाई में डांडा लखौण्ड में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे की अधिक शिकायत आने पर तहसीलदार सदर को स्थलीय निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विकासनर क्षेत्रान्तर्गत ठाकुरपुर में भूमाफियाओं द्वारा रास्ता बन्द करने, झाझरा में भूमि सम्बन्धी प्रकरणों, दाखिल खारिज न होने, सेवालाकला में सीमांकन न होने की शिकायतों पर को समयान्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम अशोई चकराता में जलसंस्थान द्वारा कराये गए कार्यों में गुणवत्ता न होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










