देहरादून। सहसपुर क्षेत्र से चोरी हुए डम्पर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने डंपर दिल्ली से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर ग्रांट, हरबर्टपुर निवासी राकेश जैन ने सहसपुर थाने में सूचना देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह उनके बैरागीवाला स्थित जैन पैट्रोल पंप से अज्ञात चोरों द्वारा उनका डंपर (यूके-16-सीए-2357) चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर तत्काल घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए एक एडवांस टीम को अज्ञात चोरों के संभावित रास्तों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घेराबंदी एंव किये गये त्वरित प्रयासो के चलते अज्ञात चोरों को डंपर छोड कर भाग़ने पर मजबूर होना पड़ा। जिसके फलस्वरूप 12 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा चोरी किये गये डंपर को नरेला दिल्ली से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










