देहरादून । रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गए दो लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को आज पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया। पुलिस ने बताया की आरोपी प्रिंस कुमार ने बताया कि बिहार जेल मे बंद अभियुक्त शशांक व सुबोध के कहने पर उसने अपने अन्य साथियों अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ रिलायंस शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया था। पुलिस के अनुसार रिलायंस शोरूम में घटना करने के पश्चात घटना में लूटी गई ज्वैलरी से भरे बैग को राहुल व अविनाश की मोटर साइकिल में रखवाकर पूर्व में रैकी कर निर्धारित किये गये रूट के रास्ते सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे जहां पुलिस की सघन चैकिंग की जानकारी प्राप्त होने पर घटना में शामिल कार व दोनो मोटर साइकिलों को वहीं जगंल में छोडकर प्रिंस ई-रिक्शा की सहायता से पोंटा साहिब की तरफ चला गया गया। पोंटा साहिब से राहुल व अविनाश ज्वैलरी लेकर चले गये। विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गये। इस घटना की रैकी पूर्व में पांचो द्वारा की गई थी तथा इस दौरान सभी आरोपी लगभग 28 दिनों तक सेलाकुई में किराये पर रहे थे। पुलिस ने बताया कि माह जून में महाराष्ट्र सांगली में रिलायंस शोरूम में प्रिंस ने छोटू उर्फ प्रताप राणा व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था, उक्त घटना में प्रयोग की गई दोनों मोटर साइकिलों को अभियुक्त प्रिंस द्वारा कर्नाटक से फर्जी आधार कार्ड पर खरीदा गया था। अभियुक्त प्रिसं द्वारा वर्ष 2019 में अपने अन्य साथियों के साथ मनीष सिंह उर्फ तेलिया की हाजीपुर कोर्ट में गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था, उस घटना में बिहार पुलिस का एक कान्सटेबल भी गोली लगने से घायल हुआ था। वर्ष 2020 में अभियुक्त प्रिंस, लव सिंह मुखिया की हत्या के अपराध में भी शामिल था। हत्या के अपराध में जेल में रहने के दौरान अभियुक्त प्रिंस की मुलाकात शशांक व सुबोध से हुई व उनके गैंग के सदस्य के रूप में प्रिंस कार्य करने लगा।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










