देहरादून। एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर फ्राड करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पटेलनगर पुलिस ने रायबरेली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व शाखा प्रबन्धक सी0एम0एस0 इन्फोसिस लि0 द्वारा एक शिकायती पत्र देते हुए बताया गया था कि उनकी कम्पनी विभिन्न बैंको के एटीएम व रिसाईक्लर मशीनों में पैसा निकालने व जमा करने का काम करती है। रूट नंबर 02 के अन्तर्गत आने वाले एटीएम / रिसाईक्लर में पैसा जमा करने व निकालने की जिम्मेदारी कस्टोडियन परवीन मौर्य, शिवम, गौरव कुमार, ऋषभ कनौजिया की थी। उक्त चारों अभियुक्तों की मित्रता राय बरेली निवासी मनोज यादव, अंकित यादव, अजय प्रताप सिंह से थी। उपरोक्त सभी व्यक्ति आपस में मिलते जुलते रहते थे और इन्होने संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक षडयंत्र करके अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु लाखों रूपए बैंक ऑफ बडौदा, पटेलनगर देहरादून के रिसाईक्लर मशीन से चोरी करके गबन कर लिया। मामले की गंभीरता को पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को तीन आरोपियों के रायबरेली में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम ने प्रवीण मौर्य, शिवम सिंह व अंकित यादव को भैदपुर पुलिया के पास रायबरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से धोखाधडी से गबन किये गये 4,00000/-(चार लाख रुपये) की नगदी बरामद की गई है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









