देहरादून/हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भेल सविंदाकर्मी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार पेशे से भेल के संविदा कर्मी पूर्वीनाथ नगर निवासी विजयंत चौधरी पुत्र जसंवत चौधरी ने बीती रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल को सिर से सटा कर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालाँकि प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विजयंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने जाँच शुरु कर दी है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










