पौड़ी। शीतकाल में घने कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी/ यातायात प्रभारियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुये वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करते हुये यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं बचाव के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी गई व वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु प्रेरित किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे का कहना है कि शीतकाल में घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो जाती है जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनायें अधिक होती है। इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...












