देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्रअंतर्गत मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन इनोवा कार को कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर, जनपद सहारनपुर चला रहा था।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









