देहरादून। मोबाईल टावरो की बैटरीयाँ चुराने वाले एक शातिर अभियुक्त को रायवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस जय प्रकाश पुत्र नन्नुकी राम निवासी ग्राम गुमानीवाला मनसा देवी ऋषिकेश द्वारा थाना रायवाला पर प्रार्थना पत्र दिया गया की ए0टी0सी0 कम्पनी के खण्ड 01 में लगे मोबाईल टावर से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरिया चोरी कर ली है। जिस पर तत्काल थाना रायवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए टीम का गठन कर जाँच शुरू की। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर सुसवा नदी पुल के पास स्थित सत्यानाराण मंदिर के पास से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह इलैक्ट्रिक इंजीनियर है। उसके द्वारा पूर्व में मोबाईल टावरो मे कार्य किया गया था। नये वर्ष पर रात्रि के समय उसने रायवाला खाण्डगाँव मे अपने दोस्त लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल उर्फ पंडित के साथ मिलकर मोबाइल टावर की रोल्टर हाउस का ताला तोडकर बैटरिया चोरी की थी। आरोपी की पहचान दीपक हटवाल पुत्र स्व0 बृजमोहर हटवाल निवासी चमोली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार साथी लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल उर्फ पंडित की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से चोरी की गयी 24 बैटरी बरामद की गई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










