देहरादून। जयपुर में आयोजित 58वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग कर लौटे पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों, नए आपराधिक कानूनों, आतंकवाद विरोधी रणनीतियाँ, साइबर क्राइम आदि के बारे में प्रधानमंत्री के विजन के सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया और सम्मेलन के विभिन्न बिन्दुओं और सुझावों पर चर्चा की। डीजीपी अभिनव कुमार ने नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी करने और नए आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जनता को भी जागरूक करने हेतु स्थानीय भाषाओं में सामग्री तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









