देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर अभिनव पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें जो उपहार मिले हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उपहारों की नीलामी से मिलने वाली राशि को जनहित के कार्यों में उपयोग किया जाए। उन्होंने हाल ही में जनता से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को “बुके की जगह बुक” देने की परंपरा शुरू की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके। इस नीलामी प्रक्रिया में कोई भी सामान्य व्यक्ति भाग ले सकता है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









