देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों को लेकर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने आपदा सचिव को भविष्य में आपदा मोचन निधि, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के सभी प्रस्ताव, फोटो, वीडियो को गतिशक्ति पोर्टल पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभागों को कार्यों की गुणवत्ता से बिना समझौता किए मितव्ययता से सभी विभागाध्यक्षों को सर्कुलर जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में स्क्रूटिनी मैकेनिज्म को मजबूत किया जाए। इस अवसर पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, एच. सी. सेमवाल, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल एवं विनीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









