देहरादून। चौकी हाथीबड़कला के नवनिर्मित भवन का एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा आज लोकार्पण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बताया गया कि चौकी के नवनिर्मित भवन से जहां एक तरफ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं पुलिस कर्मियों को भी कार्य करने तथा रहने की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी, जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा भारतीय सर्वेक्षण विभाग, देहरादून तथा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चौकी के नये भवन के निर्माण में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, भारतीय सर्वेक्षण विभाग देहरादून, सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










