देहरादून। आबकारी विभाग की टीम ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा गत देर सांय को नंदा की चौकी के समीप एक महेन्द्रा वाहन को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक आबकारी टीम को देखकर वाहन को तेजी से भगा ले गया। आबकारी टीम ने वाहन का पीछा कर उसको थोडी दूरी पर ही दबोच लिया। टीम के पहुंचने से पहले ही वाहन से एक युवक निकलकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से आबकारी टीम ने वाहन से 4 पेटी इंपोर्टेड विदेशी शराब की बरामद की। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम रोहिन सिंह निवासी देहरादून बताया जबकि उसने अपने फरार साथी का नाम गर्वित उर्फ विक्रांत बताया। टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










