नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी और 2 सिपाहियों को एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है इनके खिलाफ लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते एसएसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। वहीं इस बड़े एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लापरवाही के चलते निलंबित होने वाले सिपाहियों में से एक एंटी ह्यूमन दस्ते में आरक्षी मोहन सिंह और दूसरा सिपाही हिमांशू जोशी भीमताल थाने में तैनात है। एसएसपी मीणा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








