देहरादून। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कालसी पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया व यातायात के नियमों का पालन करने व कराने का संकल्प दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में आज थाना कालसी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत पुरानी कालसी में आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में थानाध्यक्ष कालसी द्वारा इंटरमीडिएट स्तर के स्कूली छात्र-छात्राओं को ओवर स्पीडिंग, अंडर एज ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, वाहन चलाते समय फोन पर बात करने, ट्रिपल राइडिंग करने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन न करने बल्कि यातायात नियमों का पालन करने व दूसरों से पालन कराने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों तथा सोशल मीडिया क्राइम्स व नशे के जाल से बचने के लिए भी सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










