देहरादून। हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के फरार 9 दंगाइयों का पुलिस ने पोस्टर जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आज बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मुईद सहित नौ लोगों का पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। फरार दंगाइयों की संपत्ति के बारे में भी पुलिस द्वारा जानकारी जुटा कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बनभूलपुरा हिंसा में आज दो दंगाइयों को और गिरफ्तार किया गया है। अब तक गिरफ्तार दंगाइयों की संख्या 44 हो गई है। गौरतलब है कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, मीडियाकर्मियों पर पथराव किया था। आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इसमें 6 लोगो की मौत के साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास के CCTV के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 9 वॉन्टेड दंगाइयों के पोस्टर शुक्रवार को हल्द्वानी पुलिस-प्रशासन ने जारी किए। पुलिस ने वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा कर दिए हैं। पुलिस इन उपद्रवियों की सभी के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









