Aap Protest : दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

0
27

नई दिल्ली। Aap Protest : आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं। करोल बाग के विधायक सहित कुछ विधायक, पार्षद मौजूद हैं।

Cash for query : TMC नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI की छापामारी

हिरासत में लिए गए आप नेता व कार्यकर्ता

आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर चक्का जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान आप कार्यकर्ता केजरीवाल को रिहा करो… केजरीवाल को रिहा करो के नारे लगा रहे हैं। मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला भी पहुंची हैं।

भाजपा का केजरीवाल के इस्तीफे की मांग (Aap Protest)

आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह तर्क दे रहे हैं कि कानून में किसी आरोप में गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात नहीं है। वहीं, भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

AAP के नेताओं में नहीं बची नैतिकता- भाजपा

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अन्य नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं में नैतिकता नहीं बची है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री आबकारी नीति घोटाले के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद भी पद नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा उनके इस्तीफे के लिए आंदोलन तेज करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संघर्ष के कारण आबकारी घोटाले की जांच सीबीआइ और ईडी को सौंपी गई। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह जेल में हैं। सिसोदिया को अपना पद छोड़ना पड़ा। केजरीवाल को भी पद छोड़ना पड़ेगा। उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी राजघाट पर प्रदर्शन कर चुकी है। उसी कड़ी में मंगलवार को रोष मार्च निकाला जा रहा है।

Holi 2024 : होली के चलते ट्रेनों में मारामारी की स्थिति; जनरल कोच की बुरी हालत

LEAVE A REPLY