देहरादून। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व दिग्गज नेताओं में शुमार दिनेश अग्रवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बताते चलें कि दिनेश अग्रवाल कांग्रेस सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं और पिछले नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी भी थे। दिनेश अग्रवाल कांग्रेस पार्टी में एक बड़े जननेता के रूप में माने जाते हैं। कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ हरीश रावत कैंप के लिए भी यह एक बहुत बड़ा झटका है। सूत्रों के अनुसार दिनेश अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा जॉइन करेंगे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









