दून के नामी बिल्डर ने की आत्महत्या

0
38

साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन को ठहराया जिम्मेदार

देहरादून। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र में एक बिल्डर ने आत्महत्या कर ली। बिल्डर का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मिला है। बिल्डर का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए बड़े बिजनेसमैन को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के मुताबिक बिल्डर रेस कोर्स निवासी सतेंद्र सिंह साहनी ने निर्माणधीन बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड कर लिया। मौके पर मौजूद लोग सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र सिंह साहनी के पास जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन को जिम्मेदार ठहराय है। सतेंद्र सिंह साहनी ने अपने सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन पर निर्माणाधीन परियोजना में भागीदार के एग्रीमेंट के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिल्डर सतेन्द्र सिंह साहनी के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम यह सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उन्होने अपनी आत्महत्या के कारणों का जिक्र करते हुए शहर के कई बिल्डर को जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही एक भाजपा नेता का नाम भी उन्होंने पत्र में लिखा है। बताया जा रहा है कि बिल्डर बाबा साहनी कई दिनों से अपने काम को लेकर डिप्रेशन में थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जो सुसाइड नोट मिली है, उसकी भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY